Pakistan vs South Africa 2nd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए ऑलराउंडर आसिफ अफरीदी (Asif Afridi) ने डेब्यू किया। अफरीदी पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए 38 साल 299 की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया है। उनसे आगे इस लिस्ट में मीरान बख्श हैं, जिन्होंने 1955 में भारत के खिलाफ 47 साल 284 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। 

Advertisement

बता दें कि अफरीदी को इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हसन अली की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली।

अफरीदी ने डेब्यू से पहले 57 फर्स्ट क्लास मैच, 60 लिस्ट ए और 85 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 198, 83 और 78 विकेट लिए हैं। वहीं बल्लेबाजी में 1630 रन, 699 रन औऱ 513 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि दो मैच की सीरीज में पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे है औऱ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में भी दो बदलाव किए हैं, जिसमें वियान मुल्डर, प्रेनेलन सुब्रयेन की जगह केशव महाराज और मार्को यान्सेन टीम में आए हैं।

टीमें:

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नौमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, आसिफ अफरीदी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार