India vs Afghanistan Test: आकिब नबी (Auqib Nabi) और प्रिंस यादव ( Prince Yadav)उन सात नेट गेंदबाजों में शामिल हैं, जो 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारी में भारतीय टीम की मदद करेंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह और स्पिनर शिवांग कुमार, सारांश जैन और जीशान अंसारी भीफ ह इस लिस्ट में शामिल है। 

Advertisement

प्रिंस इस टेस्ट के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं पिछले दो सीज़नों में जम्मू-कश्मीर के लिए अपने शानदार प्रदर्शन, खासकर इस साल उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम रोल निभाने वाले नबी टेस्ट टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार थे।

Advertisement

नबी ने 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लेकिन सिलेक्टर्स ने उनपर भरोसा नहीं जताया और तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को मौका मिला। 

टीम के ऐलान के दौरान चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा था,"भारत में टेस्ट टीम चुनते समय आप ज़रूरी नहीं कि बहुत ज़्यादा तेज गेंदबाज चुनें और वह टीम में जगह बनाने के काफी करीब थे। लेकिन इस समय, हमने उन तीन खिलाड़ियों को चुना है जिन्हें हमने पहले ही चुन लिया था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि यह भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच होगा। इससे पहले दोनों टीमें 2018 में बेंगलुरु में एक-दूसरे से भिड़ी थी। वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का पहला टेस्ट मैच था, जिसमें भारत ने दो दिन के अंदर ही एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार