नई दिल्ली, 16 जून| क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी 20 वर्ल्ड कप का होना 'वास्तविकता से परे है। एडिंग्स के इस बयान से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच अक्टूबर में प्रस्तावित तीन मैचों की टी 20 सीरीज भी प्रभावित हुई है। ऐसे में आईपीएल को देखते हुए बीसीसीआई को इस बात को लेकर आशावादी है कि टी 20 सीरीज का कार्यक्रम को फिर से तय करना कोई मुद्दा नहीं होगा।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर टी 20 वर्ल्ड कप वास्तव में रद्द हुआ तो बोर्ड निश्चित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने के लिए उस विंडो का उपयोग करेगा। साथ ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की योजना इस तरह से बनाई जा सकती है कि यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले या फिर वनडे के बाद हो सकती है।

Advertisement

अधिकारी ने कहा, " अगर टी 20 वर्ल्ड कप नहीं हुआ, जैसा कि ऐसा लग रहा है तो अक्टूबर में आस्ट्रेलिया का दौरा करना व्यावहारिक नहीं होगा और फिर हम आईपीएल के बाद दौरा कर सकते हैं, अगर उस अवधि के दौरान आईपीएल का आयोजन वास्तव में होता है।"

उन्होंने कहा, " अगर आईपीएल नहीं होता है तो यह भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को प्रभावित करेगा। जहां तक भारत का संबंध है तो बीसीसीआई को राजस्व सुनिश्चित करना होगा ताकि घरेलू खिलाड़ी इस साल पैसा कमा सकें। यह केवल भारत से संबंधित परि²श्य है। अन्य बोडरें के पास भी उनके मुद्दे हैं।"

सीए के चेयरमैन एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि कोविड-19 महामारी के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी 20 वर्ल्ड कप का होना 'वास्तविकता से परे' है।

आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहा है।

Advertisement

एडिंग्स ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकारों से कहा, " आधिकारिक तौर पर इस टूनार्मेंट को इस साल के लिए स्थगित या रद्द नहीं किया गया है।"

उन्होंने कहा, " हम 16 देशों को आस्ट्रेलिया में लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें से अधिकतर देशों में कोरोना वायरस के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुझे लगता है कि यह वास्तविकता से परे हैं या फिर यह बहुत, बहुत मुश्किल होने वाला है।"

आईसीसी की 10 जून को हुई पिछली बैठक टी-20 वर्ल्ड कप के फैसले को अगले महीने तक के लिए टाल दिया गया था।

Advertisement

इस बीच, बीसीसीआई पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि अगर टी 20 वर्ल्ड कप स्थगित होता है तो वह आईपीएल के आयोजन पर विचार करेगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार