Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच के दौरान एडम ज़म्पा ने अपनी फील्डिंग से सभी का ध्यान खींचा है। जोस बटलर का कैच पकड़ने के दौरान एडम ज़म्पा (Adam Zampa) को देखते बनता था। चौथे ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर (jos buttler) ने पैट कमिंस की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, ऐसा करने में वो पूरी तरह से चूक गए।

Advertisement

कैच छूटना था लगभग तय: गेंद हवा में टंग गई। शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में फील्डिंग कर रहे एडम ज़म्पा गेंद के नीचे आए लेकिन, ठीक से वो खुदको गेंद के नीचे लाने में असमर्थ दिखे। ऐसा लगा कि उनसे कैच छूटना तय है क्योंकि कैच पकड़ने से पहले वो काफी ज्यादा चहलकर्मी कर चुके थे।

Advertisement

आखिरकार पकड़ा कैच: जोस बटलर को जीवनदान मिलना तय लग रहा था लेकिन, एडम ज़म्पा ने हार नहीं मानी और डाइव मारकर कैच लपक लिया। जोस बटलर 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर चलते बने। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

3 टी-20 मैचों की है सीरीज: खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 54 रन बनाने में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। मोईन अली और डेविड मलान क्रज पर मौजूद हैं। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शिक्सत दी थी। 3 मैचों की इस सीरीज में जीवित रहने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए दूसरा टी-20 मैच जीतना बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार