ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट में उंगली की चोट के कारण खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। स्टार्क को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न में चल रहे मौजूदा बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान उंगली में चोट लग गयी थी।

Advertisement

स्टार्क को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान लांग आन पर कैच लेने का प्रयास करते समय बाएं हाथ में उंगली में चोट लग गयी थी जो उनका गेंदबाजी हाथ है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया।

32 वर्षीय सीमर ने 13 ओवर में 39 रन पर दो विकेट लिए थे। चोट लगने के बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया और स्कैन के लिए चले गए। वह साउथ अफ्रीका की पारी के अंत में लौटे लेकिन उन्हें गेंदबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि मेहमान टीम 189 रन पर ही सिमट गयी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि सिडनी टेस्ट में स्टार्क की भागीदारी के बारे में अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट की समाप्ति के बाद लिया जाएगा।

तीसरा टेस्ट चार जनवरी से शुरू होगा। यदि स्टार्क तीसरे टेस्ट से चूक जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के पास उनकी जगह लेने के लिए दो गेंदबाज-जोश हेजलवुड और लांस मौरिस- मौजूद हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि सिडनी टेस्ट में स्टार्क की भागीदारी के बारे में अंतिम फैसला बॉक्सिंग डे टेस्ट की समाप्ति के बाद लिया जाएगा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार