AUS vs BAN Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी (AUS vs BAN 2nd Test) मुकाबला शनिवार, 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाएगा। गौरतलब है कि डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश से मिली हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है।
जेक वेदराल्ड की जगह मैट रेनशॉ: ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट के लिए अपनी स्क्वाड घोषित कर दी है और टीम से जेक वेदराल्ड को बाहर करके मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया गया है। रेनशॉ की तीन साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 14 टेस्ट की 24 पारियों में लगभग 30 की औसत से 645 रन बनाए हैं। वो मैके टेस्ट में ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते नज़र आ सकते हैं।
मार्नस लाबुशेन की जगह जोश इंगलिस: मार्नस लाबुशेन ने बीते समय में निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने साल 2025 में 8 टेस्ट की 15 पारियों में सिर्फ 271 रन बनाए और साल 2026 में भी अब तक 2 टेस्ट की 4 पारियों में 117 रन ही जोड़े। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया अपनी प्लेइंग XI से मार्नस लाबुशेन को बाहर करके आक्रमक बल्लेबाज़ जोश इंगलिश को जगह दे सकती है। 31 वर्षीय जोश ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 5 टेस्ट की 7 पारियों में 184 रन ठोक चुके हैं। उनके नाम 69 फर्स्ट क्लास मैचों की 107 पारियों में 3,344 रन दर्ज हैं।
नाथन लियोन की जगह स्कॉट बोलैंड: ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर स्पिन गेंदबाज़ों की तुलना में तेज गेंदबाज़ों के लिए अधिक मदद रहती है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया मैनेजमेंट मैके टेस्ट के लिए नाथन लियोन को रेस्ट देकर स्कॉट बोलैंड को खिला सकती है। 37 वर्षीय बोलैंड एक बेहद ही शानदार तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने सिर्फ 19 टेस्ट की 37 पारियों में 82 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उनके पास 124 टेस्ट की 229 पारियों में 479 विकेट भी दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।