Australia vs England: एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। ब्रिस्बेन के गाबा के मैदान पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और मेहमान टीम को आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऑलआउट कर सिर्फ 147 रनों पर रोक दिया। 

Advertisement

आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी के हीरो रहे कप्तान पैट कमिंस। कमिंस ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के पांच विकेट लिए। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन पैट कमिंस की गेंदबाजी से काफी प्रभावित दिखे और ट्वीट कर उन्होंने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

Advertisement

आर अश्विन ने ट्वीट कर लिखा, 'एक गेंदबाजी कप्तान ने अपने कप्तानी डेब्यू में पांच विकेट चटकाए। शानदार पैट कमिंस।'

वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल बारिश के कारण पूरा ना हो सका। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले ही इंग्लैंड की टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए जोश बटलर ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके कप्तान पैट कमिंस ने 5 तो हेजलवुड और स्टार्क के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार