AUS vs IND 3rd Test Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या गाबा टेस्ट के बचे हुए दिनों में भी भयंकर बारिश होने वाली है या ये मैच बिना किसी परेशान के खेला जा सकेगा? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको इसका जवाब देने वाले हैं।

Advertisement

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार गाबा टेस्ट के दूसरे दिन यानी रविवार को मौसम काफी बेहतर रहने वाला है। अनुमान लगाया गया है कि रविवार को ब्रिसबेन में बारिश होने के काफी कम चांस बन रहे हैं। अगर ऐसा होता भी है तो ये सिर्फ 8 प्रतिशत हैं। हालांकि पूरे दिन आसमान में बादल रहने वाले हैं और काफी तेज हवाएं भी चलेगी।

Advertisement

हालांकि जैसे-जैसे ये टेस्ट आगे बढ़ता रहेगा उतना ही बारिश का खतरा भी बढ़ेना वाला है। गाबा टेस्ट के तीसरे दिन बारिश होने की संभावना 69 प्रतिशत हैं। वहीं चौथे और पांचवें दिन ये 84 प्रतिशत और 56 प्रतिशत रहने वाली है। ऐसे में ये साफ है कि इस मुकाबले में मौसम की मार से खेल जरूर प्रभावित होगा।

बात करें अगर तीसरे टेस्ट के पहले दिन की तो यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने बारिश के कारण मैच रद्द होने से पहले 13.2 ओवर का सामना किया और बिना कोई नुकसान 28 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिये।

इसके अलावा ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। रविंद्र जडेजा और आकाशदीप को रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव करते हुए स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को टीम में जगह दी है।

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार