ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ लगातार स्लेजिंग (छींटाकाशी) करने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए।

Advertisement

मैच के आखिरी दिन अश्विन और हनुमा विहारी भारत की हार टालने के विकेट पर डटे हुए थे और उन्होंने 62 रन की बेशकीमती साझेदारी करके मैच ड्रॉ करा दिया।

Advertisement

लेकिन अश्विन की पारी के दौरान पेन बार-बार अश्विन का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे। पारी के 122वें ओवर में पेन को अश्विन से कुछ कहते सुना गया। उनकी बातें स्टंप माइक में कैद हो गईं।

वायरल हो रहे वीडियो में पेन यह कहते सुने जा रहे हैं, " तुम्हारे (अश्विन से) गाबा आने का इंतजार नहीं कर सकता, एश।"

अश्विन ने इसका जवाब देते हुए कहा, " तुम्हारे भारत आने का इंतजार नहीं कर सकता। यह तुम्हारी आखिरी सीरीज होगी। तुम्हारे टीम के साथी भी तुम्हें पसंद नहीं करते हैं।"

भारत ने 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में 131 ओवरों में पांच विकेट पर 334 रन बना लिए , लेकिन जब मैच में एक ओवर बचा हुआ था, तब दोनों टीमें ड्रॉ पर सहमत हो गई। Sydney Test- Australia vs India

Advertisement

विहारी ने 161 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए जबकि अश्विन ने 128 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली। दोनों ने करीब 42 ओवरों विकेट पर बिताए और छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके मैच ड्रॉ करा दिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार