भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाया और इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया। 

Advertisement

कोहली अब एडिलेड के मैदान पर बतौर भारतीय टेस्ट मैचों में  500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। इसके अलावा कोहली ने इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर के सबसे ज्यादा रन बनाए है। इसके बाद कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम में सबसे ज्यादा 467 रन बनाए है। 

Advertisement

एडिलेड के मैदान पर कोहली के बाद टेस्ट मैचों में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम है। द्रविड़ ने इस मैदान पर 401 रन बनाए है। 


 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार