ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन अपनी पारी की शुरूआत में भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन ने शॉर्ट गेंदों का डटकर सामना किया और मैच ड्रॉ कराने में अहम योगदान दिया। हालांकि अश्विन का कहना है कि नेट्स में जसप्रीत बुमराह की शॉर्ट गेंदों का अभ्यास करने से उन्हें शॉर्ट गेंदों का सामना करने में मदद मिली।

Advertisement

अश्विन ने कहा, " पैट कमिंस पूरी तरह से एक अलग तरह से गेंदबाजी कर रहे थे। थोड़ा उछाल था, इसलिए कमिंस के खिलाफ यह मुश्किल था। मुझे लगता है कि नेट्स में बुमराह का सामना करना आसान नहीं है। हमारे पास गेंदबाज हैं जो 150 की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं। मैं नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था।"

Advertisement

अश्विन ने मैच के बाद ट्विटर पर कहा, " आप चोटिल हैं तो यह कोई मायने नहीं रखता है। बस आप वहां डटे रहें और आपके पास एक और दिन लड़ने का अवसर होगा। टेस्ट क्रिकेट आपको जीना सिखाता है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार