सुपर-12 स्टेज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। बता दें कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी।

Advertisement

AUS vs NZ: Match Preview

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर इंग्लैंड से तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा हाल ही में वॉर्मअप मैच के दौरान भी डिफेंडिग चैंपियन को भारतीय टीम ने करीबी मुकाबले में हराया है। हालांकि इन सब के बावजूद ऑस्ट्रेलिया बेहद ही मजबूत टीम नज़र आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ फॉर्म में है। फिंच ने वॉर्मअप मैच में 76 रनों की पारी खेली थी। वहीं मिचेल मार्श ने 18 गेंदों पर 35 रन जड़े थे। डिफेंडिंग चैंपियन के पास डेविड वॉर्नर, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और कैमरून ग्रीन जैसे बल्लेबाज़ भी मौजूद हैं, जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच टीम के नाम करने का दम रखते हैं।   

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ों ने भी बीते समय में शानदार प्रदर्शन किया है। जोश हेजलवुड ने इस साल अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। हेजलवुड के नाम 13 मैचों में 21 विकेट दर्ज हैं, वहीं केन रिचर्डसन ने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और एडम जाम्पा भी मौजूद हैं जो हरी पिच और बड़े ग्राउंड्स का इस्तेमाल करना बखूबी जानते हैं। 

न्यूजीलैंड की टीम घर पर ट्राई सीरीज का फाइनल पाकिस्तान से हारने के बाद टूर्नामेंट में उतरने वाली है। इस साल कीवी टीम ने कुल 16 टी-20 मुकाबले खेले है जिसके दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने 16 में से 12 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं 3 में हार और एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था।

इस साल ग्लेन फिलिप्स टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। फिलिप्स ने 14 मैचों में 449 रन बनाए हैं। वहीं डेवोन कॉनवे ने 8 मैचों में 339 रन जड़े हैं। सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है और एलन ने 12 मैचों में 313 रन जड़े है।

Advertisement

टीम की गेंदबाज़ी की बात करें तो इस साल ईश सोढ़ी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। सोढ़ी ने 15 मैचों में 20 विकेट चटकाए हैं। वहीं ब्रेसवेल ने 13 मैचों में 17 विकेट झटके हैं। मिचेल सेंटनर के नाम 11 मैचों में 14 और साउदी के नाम 8 मैचों में 11 विकेट दर्ज हैं।  

AUS vs NZ: Match Details

दिन – शनिवार, अक्टूबर 22, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 12: 30 बजे
वेन्यू – सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

Advertisement

AUS vs NZ: Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर टूर्नामेंट खेलने वाली है, वहीं वह न्यूजीलैंड से बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया फेवरेट रहेगी।

AUS vs NZ Head-to-Head

Advertisement

कुल – 15
ऑस्ट्रेलिया – 10
न्यूजीलैंड - 04

AUS vs NZ: Where to Watch? 

यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

AUS vs NZ Team News

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलाराउंडर डेरिल मिचेल चोटिल हैं और वह शायद पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंगलिस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

AUS vs NZ Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, एडम ज़ाम्पा

न्यूजीलैंड: फिन एलन (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन(कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Advertisement

AUS vs NZ Fantasy XI

विकेटकीपर: फिन एलन, मैथ्यू वेड
बल्लेबाजी: डेविड वॉर्नर, डेवोन कॉनवे, टिम डेविड
ऑलराउंडर: माइकल ब्रेसवेल, मिचेल मार्श
गेंदबाजी: जोश हेज़लवुड, ट्रेंट बोल्ट, ईश सोढ़ी, एडम ज़ाम्पा

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार