AUS vs SA Dream11 Prediction: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुरुवार (12 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में आप साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एडेन मार्कराम पर दांव खेल सकते हैं।

Advertisement

इकाना स्टेडियम में स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, ऐसे में मार्कराम आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। मार्कराम गजब की फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 54 गेंदों पर 106 रनों की तूफानी शतकीय पारी भी खेली थी। मार्कराम अब तक 56 ओडीआई मैचों में 1771 रन और 16 विकेट चटका चुके हैं ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप ग्लेन मैक्सवेल या  मार्को जानसेन को चुन सकते हैं।

Advertisement

AUS vs SA Match Details:

दिन - गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023
समय - 02:00 PM IST
वेन्यू - इकाना स्टेडियम, लखनऊ

AUS vs SA Pitch Report:

इकाना स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। यहां अब तक ओडीआई क्रिकेट में बहुत बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। इस मैदान पर कुल 9 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

Advertisement

Average 1st Innings score: 

इकाना स्टेडियम में पहली इनिंग का औसत स्कोर 219 रन रहा है। वहीं इस मैदान पर सबसे अधिक 269 रनों का स्कोर बना है।

AUS vs SA Where To Watch :

Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच भारत में Star Sports पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप के मुकाबले हॉट स्टार ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs SA ODI Head-to-Head Records: 

कुल - 108
ऑस्ट्रेलिया - 50 
साउथ अफ्रीका - 54 
बेनतीजा - 01
टाई - 03

Advertisement

AUS vs SA, Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज- डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, रस्सी वैन डेर डूसेन
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल (उपकप्तान), एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसेन
गेंदबाज- जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी

AUS vs SA Probable XIs

Advertisement

Australia : डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलुवड 

South Africa :  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रस्सी वैन डेर डूसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एगनिडी

AUS vs SA Dream11 Prediction, Today Match AUS vs SA, World Cup 2023, World Cup, Fantasy Cricket Tips, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Australia vs South Africa 

Advertisement

Also Read: Live Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार