Aus vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के शुरुआती सत्र में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने सुर्खियां बटोरीं। स्कॉट बोलैंड की गेंद पर डीन एल्गर बाल-बाल बचे जिसके कारण नाथन लायन ने उनसे क्रिसमस स्लेजिंग कर दी। इस पर बल्लेबाज का रिएक्शन भी देखने लायक था जिसका वीडियो खुद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

Advertisement

यह वाक्या पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ। बोलैंड ने लेंथ डिलिवरी के माध्यस से एल्गर को चौंकाया गेंद विकेट से टकराने वाली ही थी और बल्लेबाज पैरों से इसका बचाव भी नहीं कर सका था। गेंद स्टंप्स से छू गई थी लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी। एल्गर की किस्मत उनपर मेहरबान रही और उन्हें जीवनदान मिल गया।

Advertisement

नाथन लायन, जो पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे एल्गर के पास गए और कहा, 'मुझे लगता है कि यह आपका Santa गिफ्ट है .... मुझे लगता है कि Santa देर से आ रहा है।' जिसका जवाब देते हुए डीन एल्गर ने कहा, 'मैं एक अच्छा लड़का रहा हूं।'इसके कुछ ही देर बाद एल्गर ने बोलैंड की गेंद पर चौका लगाकर 5000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। 

हालांकि, वह दुर्भाग्य से कुछ ओवर बाद रन आउट हो गए। 68 गेंदों में 26 रन बनाकर डीन एल्गर की पारी का अंत हुआ। वहीं अगर अब तक घटे मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 32 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई। मार्को जैनसेन और Verreynne ने अर्धशतक जड़ा वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार