AUS vs SA T20 World Cup: फैंस हाई-वोल्टेज ICC T20 विश्व कप 2021 का जमकर मजा ले रहे हैं। ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के साथ ही टी20 वर्ल्‍ड कप में सुपर 12 का आगाज हो चुका है। दर्शकों द्वारा स्टैंड में बैठकर इस मैच का लुत्फ़ उठाया जा रहा है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने कोविड-19 संकट के बीच स्टेडियम में दर्शकों की एक निश्चित संख्या को ही अनुमति दी है।

Advertisement

मैच के दौरान जहां कई फैंस रेगुलर सीट से मैच का मजा उठाते दिखे वहीं कई दर्शक एक स्पेशल बॉक्स में बैठकर मैच देखते नजर आए। जाहिर तौर पर, स्टेडियम के अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंड को बनाए रखते हुए मैदान के बाहर के क्षेत्र में एक निश्चित आकार के बक्से लगाए हैं।

Advertisement

बनाया गया बॉक्स तीन से अधिक लोगों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में इस बॉक्स में बैठककर फैंस को शानदार समय बिताते हुए देखा गया। वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

ऑस्‍ट्रेलिया का यह फैसला सही साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। अफ्रीकी टीम के लिए सिवाए एडन मार्करम के कोई भी बल्लेबाज टिककर ना खेल सका।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार