ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हराकर बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच एडिलेड में खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs WI 2nd Test: Match Preview

Advertisement

मेजबानों के बल्लेबाज़ों ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। मार्नस लाबुशेन ने दोनों इनिंग में कुल मिलाकर 308 रन बनाए। उन्होंने पहली इनिंग में दोहरा शतक जड़ा और फिर दूसरी इनिंग में शतकीय पारी खेली। स्टिव स्मिथ भी कैरेबियाई गेंदबाज़ों के सामने रंग में नज़र आए। स्टीव ने पहली पारी में 200 और दूसरी पारी में नाबाद 20 रन जड़े। ट्रेविस हेड ने भी पहली इनिंग में 99 रनों की पारी खेली। उस्मान ख्वाजा ने मैच में 71 और डेविड वॉर्नर ने 53 रन ठोके। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शानदार नज़र आई। कैरेबियाई टीम ऑस्ट्रेलिया को एक बार भी ऑलआउट नहीं कर सकी। 

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नेथन लायन सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। लायन ने 2.91 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके कुल 8 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 13 ओवर मेडन भी फेंके। लायन के अलावा मिचेल स्टार्क ने 4, पैट कमिंस ने 3 और जोश हेजलुवड ने 2 विकेट झटके। ट्रेविड हेड ने भी गेंदबाज़ी की और मौके का फायदा उठाकर 2 विकेट अपने नाम कर लिए।

कैरेबियाई टीम की बात करें तो मेहमानों के बल्लेबाज़ बहुत अच्छा खेल नहीं दिखा सके। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने एक शतक जड़ा और पूरे मैच में 174 रन बनाए। युवा बल्लेबाज़ तेजनारायण चंद्रपॉल ने भी एक अर्धशतकीय पारी खेलकर कुल 96 रन जोड़े, लेकिन टीम की बल्लेबाज़ी में कमी दिखी। दूसरी इनिंग में रॉस्टन चेज ने 55 और अल्जारी जोसेफ ने 43 रन बनाए, इसके बावजूद कैरेबियाई टीम मुकाबला 164 रनों के बड़े अंतर से हार गई। मुकाबले के दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ नक्रमा बोनर बाउंसर गेंद हेल्मेट पर लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट भी हुए। इस घटना के बाद वह बल्लेबाज़ी नहीं करे।

कैरेबियाई गेंदबाज़ों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पहली इनिंग में वह ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ 4 विकेट ही प्राप्त कर सके। इस दौरान मेजबानों ने 598 रन बनाए। क्रेग ब्रेथवेट ने 2 विकेट चटकाए, जायडेन सिल्स और काइल मेयर्स ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। दूसरी इनिंग में भी वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ कुछ खास नहीं कर सके। इस इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 182 रन बनाकर पारी घोषित की जिसके दौरान कैरेबियाई टीम को सिर्फ 2 विकेट मिले। एक सफलता केमार रोच और एक रॉस्टन चेज को मिली। अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर को पूरे मैच में एक भी विकेट नहीं मिला।

Advertisement

AUS vs WI 2nd Test: Match Details

दिन – गुरुवार, दिसंबर 08, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार 09:30 AM बजे
वेन्यू – एडिलेड ओवल

Match Prediction: Who Will Win Today's Cricket Match? AUS vs WI 2nd Test

Advertisement

मेजबान ऑस्ट्रेलिया मैच में फेवरेट रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी ्अच्छी लय में दिखे हैं।

AUS vs WI Head-to-Head

कुल – 117
ऑस्ट्रेलिया – 59
वेस्टइंडीज – 32
टाई – 1
ड्रॉ – 25

Advertisement

AUS vs WI 2nd Test: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं क्रिकेट फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी मैच को इन्जॉय कर सकते हैं।

AUS vs WI 2nd Test Team News

Advertisement

नक्रमा बोनर मैच के दौरान घायल हो गए थे, जिस वज़ह से दूसरी इनिंग में बल्लेबाज़ी करने नहीं उतरे।

ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और माइकल नेसर को टीम में शामिल किया है। पैट कमिंस को चोट लगी है, वह दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

AUS vs WI 2nd Test Probable Playing XI

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया - उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ(कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, लांस मॉरिस, जोश हेजलवुड, नेथन लायन

वेस्ट इंडीज - क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, शरमाई ब्रूक्स, जर्मेन ब्लैकवुड, काइल मेयर्स, रोस्टन चेज़, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, जेडन सील्स

AUS vs WI 2nd Test Fantasy XI

Advertisement

विकेटकीपर - जोशुआ डी सिल्वा
बल्लेबाज- उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, क्रैग ब्रैथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल
ऑलराउंडर - जेसन होल्डर, ट्रेविस हेड
गेंदबाज- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, अल्जारी जोसेफ

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार