Advertisement
Advertisement

Aus vs wi 2nd test

Cricket Image for हवा में नाची स्टंप, पिंक बॉल से मिचेल स्टार्क ने दिखाया जादू; देखें VIDEO
Mitchell Starc

हवा में नाची स्टंप, पिंक बॉल से मिचेल स्टार्क ने दिखाया जादू; देखें VIDEO

By Nishant Rawat December 11, 2022 • 10:52 AM View: 665

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (AUS vs WI 2nd Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में पिंक बॉल (Pink Ball) से खेला जा रहा है जहां स्टार गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) जेसन होल्डर (Jason Holder) के काल बन चुके हैं। पहली इनिंग में होल्डर को स्टार्क ने कैच आउट करवाया था, वहीं दूसरी इनिंग में गन गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। जब स्टार्क ने उन्हें आउट किया तब स्टंप हवा में नाचती नज़र आई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बेबस दिखे होल्डर: स्टार्क की जादूई गेंद कैरेबियाई पारी के 29वें ओवर में देखने को मिली। स्टार्क ने पहली ही गेंद पर होल्डर को पवेलियन भेजने का प्लान बनाया था। यह गेंद स्टार्क ने इनस्विंगर फेंकी। पिंक बॉल एडिलेड की पिच से टकराई और जादूई तरीके से बल्लेबाज़ को अंदर आई। होल्डर यहां डिफेंस करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद मानों स्टंप हवा में गोल-गोल घूमकर नाचती दिखी। कैरेबियाई बल्लेबाज़ बेबस पवेलियन लौटा।

Related Cricket News on Aus vs wi 2nd test