AUS vs SL T20: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (15 फरवरी) को खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका द्वारा मिले 122 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 16.6 ओवरों में 4 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। रिचर्डसन को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब और धीमी रही। 7.2 ओवरों में 40 रन के कुल स्कोर पर टॉप-4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान दासुन शनाका ने दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर पारी को संभाला , हालांकि दोनों ठीक शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। शनाका ने 38 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 39 की पारी खेली, वहीं चांदीमल ने 29 गेंदों में 25 रन बनाए। जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए केन रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जोश हेजलवुड, एश्टन एगर और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में बेन मेकडरमोट पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए, इसके बाद एश्टन एगर (13) भी चलते बने। इसके बाद कप्तान एरॉन फिंच 36 गेंद में 35 रन, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 26 गेंद 39 रन बनाए। इसके वाला जोश इंगलिस ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने 19 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत हासिल कर ली।

श्रीलंका के लिए महेश थीकशाना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार