पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने दर्शकों को वापस स्टेडियम में लाने के लिए सुझाव देते हुए कहा है कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच कम खेले जाने चाहिए और घरेलू टी20 लीग प्रतियोगिताओं को जारी रहने देना चाहिए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में स्टेडियम में दर्शकों की संख्या कम होती देखी गयी है जिसमें मेलबोर्न क्रिकेट मैदान भी शामिल है। हाल में हुए टी20 विश्व कप में दर्शकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गयी।

Advertisement

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अस्त व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम इसके लिए एक बड़ी वजह है। फ्लेमिंग का महसूस करना है कि खेल के सभी तीनों फॉर्मेट में स्पष्ट फासला होना चाहिए।

फ्लेमिंग ने इसईएन 1170 ब्रेकफास्ट पर बुधवार को कहा, अंतर्राष्ट्रीय टी20 कम खेलिए और घरेलू टी 20 प्रतियोगिताओं को जारी रहने दीजिये। आपको तीनों फॉर्मेट को स्पष्ट फासला और समय देना होगा।

उन्होंने कहा, 16 अक्टूबर को टी20 विश्व कप शुरू होने के बाद से 46 टी20 मैच, तीन वनडे और वेस्ट इंडीज तथा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में से एक हो चुका है।

हालांकि फ्लेमिंग किसी फॉर्मेट को पूरी तरह समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन चाहते हैं कि दुनिया भर में क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवर क्रिकेट संभालने को लेकर चर्चा करें।

Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, पर्थ में वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट को पांचों दिन देखने 41,918 प्रशंसक पहुंचे जबकि इससे पहले नवम्बर के मध्य में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे देखने कुल 42,819 प्रशंसक पहुंचे थे।

हालांकि फ्लेमिंग किसी फॉर्मेट को पूरी तरह समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन चाहते हैं कि दुनिया भर में क्रिकेट बोर्ड सीमित ओवर क्रिकेट संभालने को लेकर चर्चा करें।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार