India vs Australia 4th Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच के समय तक 25 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। पहले सत्र के अंत पर उस्मान ख्वाजा 38 रन और मार्नस लाबुशेन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे सैम कोनस्टास ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। कोनस्टास ने 65 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने कोनस्टास को एलबीडबल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

Advertisement

कोनस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर नील हार्वे का रिकॉर्ड तोड़ा। हार्वे ने 1948 में मेलबर्न में ही खेले गए टेस्ट मैच में 19 साल 121 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले मेंमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में कोनस्टास के अलावा स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है। चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए जोश हेजलवुड की जगह उनकी वापसी हुई है। वहीं भारतीय टीम दो स्पिनर के साथ उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर टीम में आए हैं और बाहर गए हैं शुभमन गिल। 

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार