Australia vs Bangladesh, 1st Test Day 3 Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। अभी भी ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश से 67 रन पीछे है।
दिन के अंत पर कैमरून ग्रीन 43 रन और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 37 रन के कुल स्कोर तक जेक वेदरल्ड (0) औऱ ट्रैविस हेड (17) की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई।
मिडल ऑर्डर में स्टीव स्मिथ 88 गेंदों में 44 रन और मार्नस लाबुशेन ने 59 गेंदों में 31 रन को अच्छी शुरूआत मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके।
बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में हसन महमूद ने 2 विकेट, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले तीसरे दिन के खेल के दौरान बांग्लादेश की पहली पारी 426 रनों पर सिमटी और उसने मेजबान टीम पर 228 रन की अहम बढ़त हासिल की।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में तंजीद हसन तमीम ने 197 गेंदों में 101 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 126 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने 154 गेंदों में 65 रन, मोमिनुल हक ने 95 गेंदों 49 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि पहले दिन के खेल के दौरान टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 198 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए हसन महमूद ने रिकॉर्ड 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा तस्कीन अहमद औऱ एबादत हुसैन के खाते में भी 2-2 विकेट आए।