India vs Australia 4th Test Day 4 Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 333 रन की हो गई है। 

Advertisement

दिन के अंत पर नाथन लियोन 54 गेंदों में 41 रन और स्कॉट बोलैंड 65 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच अभी दसवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 91 रन के कुल स्कोर पर 6 विकेट गिर गए। लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण रन बनाकर पारी को संभाला । मिडल ऑर्डर में मार्नस लाबुशेन ने 139 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली, वहीं कमिंस ने 90 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें चार चौके जड़े। 

भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया है। 

इससे पहले चौथे दिन की शुरूआत में भारतीय टीम पहली पारी में 369 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिससे मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 105 रनों की बढ़त मिली। भारत के लिए पहली पारी में नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 114 रन बनाए। इसके अलावा यशस्यी जायसवाल ने 82 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में स्कॉट बोलैंड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए। 

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 474 रन का विशाल स्कोर बनाया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार