Sri Lanka vs Australia 1st Test Day 1 Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन (29 जनवरी) का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं। बारिश के चलते मुकाबला तय समय से पहले खत्म हो गया। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने कर उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत शानदार रही। ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा औऱ ट्रैविस हेड ने मिलकर पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। हेड ने 40 गेंदों में 57 रन की धमाकेदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका मार्नस लाबुशेन के रूप में लगा, जिन्होंने 50 गेंदों में 20 रन बनाए। 

इसके बाद ख्वाजा औऱ स्मिथ ने शानदार साझेदारी से पारी को आगे बढ़ाया। दोनो के बीच अभी तक तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ख्वाजा ने अपने करियर का 16वां शतक लगाया और 210 गेंदों मं 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 147 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं स्टीव स्मिथ ने 35वां टेस्ट शतक लगाया और 188 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 104 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी का पहला रन बनाते ही स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10000 रन भी पूरे किए। 

श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रभात जयसूर्या और जेफरी वेंडरसे ने 1-1 विकेट लिया। 

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार