मेलबर्न, 28 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ाती दिख रही है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे ही दिन सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित कर दी थी। मैच के तीसरे दिन शुक्रवार के पहले सत्र का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 33 ओवरों में 89 रनों पर ही अपने चार विकेट खो दिए हैं। 

Advertisement

स्टम्प्स तक ट्रेविस हेड 35 गेंदों पर दो चौके मार 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट गंवाए आठ रनों के साथ की थी। मार्क हैरिस (22) और एरॉन फिंच (8) की सलामी जोड़ी ने खाते में 16 रनों का इजाफा ही किया था कि ईशांत शर्मा ने फिंच को शॉर्ट मिडविकेट पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई।

अच्छी लय में दिख रहे हैरिस 36 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुक करने के प्रयास में ईशांत को कैच देकर पवेलियन वापस हो लिए। हैरिस ने 35 गेंदों की पारी में दो चौके मारे। 

मेजबान टीम ने तीसरा विकेट इनफॉर्म बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के रूप में खोया। रवींद्र जडेजा की गेंद पर ख्वाजा शॉर्ट लेग पर खड़े मयंक के हाथों में कैच दे बैठे। ख्वाजा ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए। ख्वाजा का विकेट 53 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

यहां से शॉन मार्श (19) और हेड ने मेजबान टीम को संभालने की उम्मीद जगाई। यह दोनों सावधानी से बल्लेबाजी कर रहे थे और लग रहा था कि भोजनकाल तक ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका नहीं लगेगा, लेकिन बुमराह ने इस साझेदारी को 36 रनों से आगे नहीं जाने दिया। मार्श 89 के कुल स्कोर पर बुमराह की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिए गए और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

इससे पहले, भारत ने चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (82), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार