एशियन गेम्स 2026 का मेंस क्रिकेट कॉम्पिटिशन (Asian Games Men's Cricket Competition 2026) खत्म हो चुका है। ये टूर्नामेंट श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी में भारत ने जीता और फाइनल में पाकिस्तान को रौंदकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि एशियन गेम्स के टॉप-3 MVP क्रिकेटर (Most Valuable Players of the Series) रहे।
3. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): इस लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी बैटिंग से धमाका किया और पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की धुलाई करके 28 गेंदों पर 61 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके 7 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 2 विकेट भी चटकाए। यही वज़ह है वो एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट कॉम्पिटिशन के तीसरे MVP क्रिकेटर रहे।
ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, India के लिए 15 साल 190 दिन की उम्र में जीता Gold Medal
2. ईशान किशन (Ishan Kishan): एशियन गेम्स 2026 के दूसरे बेस्ट क्रिकेटर ईशान किशन हैं। उन्होंने श्रीलंका के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार बैटिंग की और एक स्लो पिच पर 46 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 80 रन बनाए। उन्होंने टूर्नामेंट के दो मैचों में 147.7 की स्ट्राइक रेट से पूरे 100 रन जोड़े और 2 कैच पकड़े। यही वज़ह है वो इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर हैं।
ये भी पढ़ें: शेर की तरह दहाड़े Yuvraj Singh, शारजाह में Australia Champions को मारे 6 छक्के; देखें VIDEO
1. थरिंदु रत्नायके (Tharindu Ratnayake): एशियन गेम्स 2026 के MVP एक श्रीलंकाई ऑलराउंडर हैं, जिनका नाम थरिंदु रत्नायके हैं। वो टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं खेल पाए, क्योंकि श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में भारत को हराने में असफल रही। हालांकि इसके बावजूद थरिंदु ने MVP टाइटल जीता। उन्होंने दो मैचों में 70 रन बनाए और 4 विकेट झटके।
सबसे जरूरी बात थरिंदु रत्नायके के दम पर ही श्रीलंका ने बांग्लादेश को Bronze Medal गेम में 63 रनों से हराया। इस मुकाबले में उन्होंने 32 गेंदों पर 65 रन बनाए और 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके नाम एशियन गेम्स के क्रिकेट कॉम्पिटिशन में 224.2 इमपैक्ट पॉइंट हैं। वो टूर्नामेंट में 200+ इमपैक्ट पॉइंट हासिल करने वाले एकलौते क्रिकेटर रहे।