Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) शनिवार, 03 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के फाइनल में अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पाकिस्तान (IND vs PAK Final) के सामने सिर्फ 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि इसके बावजूद वैभव के नाम एक बेहद ही शानदार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
टूटा सौरभ चौधरी का महारिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी भले ही एशियन गेम्स के फाइनल में अपनी बैटिंग से खास योगदान नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने बेहद आसानी से 211 रन डिफेंड करके पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाई। इसी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने भी गोल्ड मेडल जीता और वो भारत के लिए एशियन गेम्स ने गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव ने 15 साल 190 दिन की उम्र में ये कारनामा करके इतिहास रचा है। उन्होंने निशानेबाज सौरभ चौधरी का तोड़ा है जिन्होंने साल 2018 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए गोल्ड जीता था।