15 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकृत टेस्ट के पहले दिन भारत-ए ने निराजाजनक प्रदर्शन किया। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टीम को शर्मिंदा होने से बचा लिया और 79 रन की नाबाद पारी खेलकर स्कोर को 9 विकेट पर 169 रन तक पहुंचा। बारिश के खलले के चलते पहले दिन केवल 66 ओवर का खेल ही हो सका। कोहली ने मुझे बनाया विराट क्रिकेटर: केएल राहुल

Advertisement

वरुण आरोन बिना खाता खोले हुए पांड्या के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं। OMG: बच्चे की पिटाई के मामले में यह साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान पीटर हैंड्सकोंब ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित किया। । जैकसन बर्ड, चाड सेयर्स और केन रिचार्डसन की तिकड़ी के आगे भारत ए का टीम ऑर्डर ढेर हो गया और 11 ओवर में मात्र 11 रन पर फैज़ फज़ल (0), अखिल हेर्वधकर (9), करुण नायर (1) और मनीष पांडे (0) वापस पवेलियन लौट गए। बड़ा खुलासा: क्रिस गेल को इस गेंदबाज से लगता है डर

इसके बाद कप्तान नमन ओझा (19) और संजू सैमसन (13) भी सस्ते में सिमट गए। जिससे भारत ए की हालत खस्ता हो गई और टीम का स्कोर 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 46 रन हुआ। जिसके बाद लगने लगा की भारतीय टीम सैंकड़े के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी। झटका: भारत के इस महान तेज गेंदबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास

लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जयंत यादव के साथ मिलकर भारत-ए की पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 78 रन की पार्टनरशिप कर 100 के पार पहुंचाया। रिचर्डसन ने जयंत को क्लीन बोल्ड कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने 69 गेंदों में 4 चौकों की मददे से 28 रन की पारी खेली। OMG: दिलीप ट्रॉफी में रविंद्र जडेजा ने रचा अबतक का सबसे बड़ा इतिहास, अश्विन भी नहीं कर पाए ऐसा

इसके बाद पांड्या ने धवल कुलकर्णी (11) के साथ 35 रन जोड़े और भारत ए को 150 रन के पार लेकर गए।  शार्दुल ठाकुर (5)  के रूप में भारत को दिन का आखिरी झटका लगा। हार्दिक पंडया 112 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए के रिचर्डसन (37/3) और जैक्सन बर्ड (53/3) ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा चाड सेयर्स और हिल्टन कार्टराइट के खाते में भी एक-एक विकेट आया। OMG: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली को बताया ऐसा खिलाडी़

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार