Rishabh Pant gifted his bat to Ayush Badoni Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होगा जिसके लिए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कैप्टेंसी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है। गौरतलब है कि इसी बीच LSG के कैप्टन ने अपने जूनियर खिलाड़ी आयुष बडोनी (Ayush Badoni) को एक खास तोहफा दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, LSG ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक 32 सेकंड का वीडियो साझा किया है जिसमें ऋषभ पंत 26 साल के आयुष बडोनी को अपना एक बैट गिफ्ट करते नज़र आए हैं। वो आयुष से कहते हैं, "तोड़ियो मत, बहुत अच्छा बैट है।" आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरलतब है कि ऋषभ पंत और लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी 26 साल के आयुष बडोनी पर काफी भरोसा रखती है। यही वज़ह है उन्हें IPL 2026 के लिए पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो साल 2022 से ही LSG टीम का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में अब तक 56 मैचों में 26.75 की औसत और 138.56 की स्ट्राइक रेट से 963 रन बना चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में लगभग 33 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 329 रन ठोके थे।

बात करें अगर ऋषभ पंत की तो उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कैप्टन और खिलाड़ी हैं। उनके नाम 125 आईपीएल मैचों में 3553 रन दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उनकी कैप्टेंसी में LSG की टीम IPL 2026 में कुछ कमाल कर पाती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और जोश इंग्लिस।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार