एशेज सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त बनाई हुई है। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है और यहां भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज के अंतिम तीन मैचों के लिए भी 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस और स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड वापसी करेंगे।
सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस किसी कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद वह आइसोलेट हो गए। वहीं दूसरी तरफ जोश हेजलवुड चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
एशेज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्नस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेप्सन, डेविड वॉर्नर।