England vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने बुधवार (12 सितंबर) को साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी अर्धशतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड बना दिया। हेड ने 256.52 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन की पारी खेली। बता दें कि हेड ने पहली 12 गेंदों में 15 रन बनाए और उसके बाद अगली 10 गेंदों में 44 रन जोड़े। 

Advertisement

एक ओवर में 30 रन

Advertisement

अपनी पारी के दौरान हेड ने सैम कुरेन द्वारा डाले गए पारी के पांचवें ओवर में 30 रन बनाए। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।  इससे पहले रिकी पोंटिंग, एरॉन फिंच/ग्लेन मैक्सवेल, डेन क्रिश्चियन, मिचेल मार्श ने यह कारनामा किया था।

सूर्यकुमार यादव की बराबरी

टी-20 इंटरनेशनल में 250 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के ममले में हेड संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए। इस स्ट्राईक रेट से दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने सूर्यकुमार यादव, जॉनसन चार्ल्स और मार्टिन गुप्टिल की बराबरी की। तीन अर्धशतक के साथ कॉलिन मुनरो पहले नंबर पर हैं। 

आंद्रे रसेल के बाद किया ये कारनामा

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में एक साल में 180 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट 1000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले हेड दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2019 में आंद्रे रसेल ने यह कारनामा किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार