Zimbabwe vs Australia, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शुक्रवार (18 सितंबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक से इतिहास रच दिया। हेड ने 133.33 की स्ट्राईक रेट से 84 गेंदों में 112 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के जड़े।
हेड के इंटरनेशनल करियर का यह 20वां शतक है और वनडे में उनका 8वां शतक है।
सबसे तेज शतक
हेड ने 75 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो किसी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी द्वारा जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में जड़ा गया सबसे तेज शतक है। उन्होंने मैट रेनशॉ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले वनडे मैच में 86 गेंदों में शतक लगाया था।
गेल-जयसूर्या जैसे दिग्गजों की बराबरी
वनडे इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में 100 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेड संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए हैं। हेड का 100 से ज्यादा की स्ट्राईक रेट से यह सातवां शतक था और उन्होंने इस लिस्ट में क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, डेरिल मिचेल और जो रूट की बराबरी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
हेड के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। हेड के अलावा कूपर कोनोली ने 69 गेंदों में 78 रन और मिचेल मार्श ने 63 गेंदों में 53 रन बनाए।