Bangladesh vs Australia, 2nd T20I: मैट रेनशॉ (Matt Renshaw) की ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (19 जून) को चटगांव में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। रेनशॉ ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इशके अलावा टिम डेविड ने 25 गेंदों में 2 चौके औऱ 4 छक्के जड़कर 45 रन की पारी केली।
बांग्लादेश के लिए नसुम अहमद ने 2 विकेट, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमामन और अब्दुल गफ्फार सकलेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों ओपनर ने पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 48 रन जोड़े। तंजीम हसन तमीम के रूप में पहला झटका लगा, जिन्होंने 15 गेंदों में 30 रन बनाए। जिसके बाद सौम्य सरकार (15) भी पवेलियन लौट गए।
इसके बाद सैफ हसन ने परवेज हुसैन इमॉन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 53 रन जोड़े और टीम के मुकाबले में आगे रखा। लेकिन ये साझेदारी टूटने के बाद मेजबान टीम बैकफुट पर चली गई और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी।
टॉप स्करोर रहे हसन ने 33 गेंदों में 42 रन और हुसैन इमॉन ने 22 गेंदों 36 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान तौहीद हृदोय ने 22 गेंदों में 35 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गवाकर 189 रन तक पहुंच सकी।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया के लिए एरॉन हार्डी ने 2 विकेट, नाथन एलिस, मैट रेनशॉ, एडम जाम्पा और जोएल डेविस ने 1-1 विकेट हासिल किया।