Bangladesh vs Australia, 3rd T20I: कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के तूफानी अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार (21 जून) को चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही औऱ 6 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद मेजबान टीम संभल नहीं पाई और थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे।
कप्तान तौहीद हृदोय ने 41 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छ्क्के जड़े। बाकी औऱ कोई खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया,टीम के आठ बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने 2-2 विकेट औऱ निखिल चौधरी ने 1 विकेट अपने खाते में डाले।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली है। बल्ले से जीत के हीरो रहे कप्तान मार्श, उन्होंने 28 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की तूफानी पारी खेली। मार्श ने जोश इंग्लिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 54 रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन, नसुम अहमद और शोरफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट हासिल किया।