Australia vs England Perth Test Highlights:  ट्रैविस हेड (Travis Head) के तूफानी शतक और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025-26 के पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन ही इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। बता दें 104 साल बाद ऐसा हुआ है जब कोई एशेज टेस्ट मैच 2 दिन में खत्म हुआ है। 

Advertisement

इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

जीत के लिए मिले 205 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 148 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब चौथी पारी में 6 से ज़्यादा की रनरेट से पर 200+ रन बने हैं। बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के लिए धमाल मचाते हुए हेड ने 83 गेंदों में 123 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के जड़े। हेड ने इस दौरान 69 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया। उनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।
 

इंग्लैंड की दूसरी पारी 164 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद पहली पारी की बढ़त के चलते इंग्लैंड की कुल बढ़त 204 रन हुई। दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 37 रन, ओली पोप ने 33 रन, बेन डकेट ने 28 रन और ब्रायडन कार्स ने 20 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट, मिचेल स्टार्क और ब्रेंडन डॉगेट ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 132 रनों पर ऑलआउट हुई, जिससे इग्लैंड को 40 रन की अहम बढ़त मिली।

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बेन स्टोक्स ने 5 विकेट, ब्रायडन कार्स ने 3 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए। गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 172 रन बनाए थे। जिसमें मिचेल स्टार्क ने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लिए थे।

Advertisement

मुकाबले में 10 विकेट लेने के लिए मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार