कैमरून ग्रीन (Cameron Green) और मैथ्यू वेड (Matthew Wade) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (20 सितंबर) को मोहाली में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत द्वारा बनाए गए 208 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को 39 रन के कुल स्कोर पर कप्तान एरॉन फिंच के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पहले बार ओपनिंग करने उतरे कैमरून ग्रीन ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 70 रन जोड़े। प्लेयर ऑफ द मैच रहे ग्रीन ने 30 गेंदों में आठ चौकों औऱ चार छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली, वहीं स्मिथ ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अपनी इस पारी में वेड ने छह चौके और दो छक्के जड़े।

भारत के लिए अक्षर पटेल ने तीन विकेट, उमेश यादव ने दो विकेट और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 35 रन के कुल स्कोर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े।  

Advertisement

राहुल ने 35 गेंदों में चार चौकों औऱ तीन छ्क्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली और अपने करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में 46 रन बनाएस जिसमें उन्होंने दो चौके और चार छक्के जड़े। 

हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में सात चौकों और दो छ्क्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने तीन विकेट, जोश हेजलवुड दो और कैमरून ग्रीन ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार