Australia vs New Zealand: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के ऑलराउंड प्रदर्शन और एडम जाम्पा (Adam Zampa) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार (8 सितंबर) को खेले दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 113 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 33 ओवरों में 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए स्टीवस्मिथ ने 94 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने नाबाद 38 रन, ग्लेन मैक्सवेल ने 25 रन औऱ जोश हेजलवुड ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट, मैट हैनरी ने तीन विकेट, वहीं टिम साउदी और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में झटका लगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी बड़ी धीमी हो गई और जिसके बाद दबाव बढ़ा और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और सीन एबॉट ने दो-दो, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार