न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2022
NZL vs Aus News
Read More
न्यूजीलैंड की टीम 6 सितंबर से 11 सितंबर तक 3 मैचों की वनडे सीरीज में पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आमने-सामने होगी। चैपल-हैडली ट्रॉफी में 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। यह सीरीज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग 2020-2023 का हिस्सा होगी।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 138 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 92 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस दौरान कीवी टीम महज़ 39 मैच ही जीत सकी है। अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा न्यूजीलैंड पर काफी भारी रहा है। कीवी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के साथ कुल 65 मुकाबले खेले हैं जिसमें से वह सिर्फ 18 मुकाबलें ही अपने नाम कर सकी है।
आखिरी बार ये दोनों टीमें वनडे मुकाबले में 13 मार्च, 2020 को सिडनी में भिड़ी थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 259 के टारगेट को बचाते हुए न्यूजीलैंड को 187 रनों पर ऑल आउट करने के बाद 71 रनों से मैच जीता था। हालांकि अब न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए मेजबानों को वनडे सीरीज में पराजित करना चाहेगी।
Read MoreNZL vs Aus Teams
Read MoreNZL vs Aus Videos
Read MoreCricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago