मेलबर्न, 29 दिसम्बर| ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराकर तीन मैचो की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में तीन जनवरी से खेला जाएगा।पहली पारी में शानदार शतक लगाने के लिए ट्रेविस हेड (114) को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 240 रनों पर आउट हो गई। कीवी टीम ने 71 ओवर का सामना किया। उसकी ओर से टॉम ब्लंडेल ने 121 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Advertisement

इसके अलावा हेनरी निकोल्स ने 33, बीजे वॉटलिंग ने 22 और मिशेल सैंटनर ने 27 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन सहित छह बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नाथन लॉयन ने 81 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जेम्स पेटिंसन को तीन सफलता मिली। पहली पारी में शानदार 114 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अपनी पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 148 रनों पर ढेर कर दिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 168 रनों पर घोषित कर दी। उसके लिए दूसरी पारी में डेविड वार्नर ने 38, जो बर्न्सी ने 35, मैथ्यू वेड ने नाबाद 30 और हेड ने 28 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से नील वेगनर ने तीन सफलता हासिल की। सैंटनर को एक विकेट मिला।

Advertisement

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी कीवी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए। सिर्फ ब्लंडेल ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता। ब्लंडेल ने 210 गेंदों पर 15 चौके लगाए। यह उनके करियर का दूसरा शतक है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार