सिडनी, 13 मार्च| मिचेल मार्श और पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेल गए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 259 रनों के लक्ष्य के सामने सिर्फ 187 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई। मार्श और कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और लेग स्पिनर एडम जाम्पा के हिस्से दो-दो विकेट आए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 73 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। टॉम लाथम ने 40 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 38 रनों का योगदान दिया। कीवी टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेल पाया और टीम 41 ओवरों में पवेलियन में बैठ गई।

Advertisement

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। डेविड वार्नर और कप्तान एरॉन फिंच ने टीम को जैसी शुरुआत दी थी उसके हिसाब से मेजबान टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

वार्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की। वार्नर ने 88 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 67 रन बनाए। फिंच ने 75 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। कप्तान की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।

वार्नर का विकेट पहले गिरा और फिंच 145 के कुल स्कोर पर आउट हुए। यहां से सिर्फ मार्नस लाबुशाने ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन बाकी के बल्लेबाज ठोस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

लाबुशाने ने 52 गेंदों की पारी में दो चौके लगा 56 रन बनाए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने तीन सफलताएं अर्जित कीं। लॉकी फग्र्यूसन और मिचेल सैंटनर के हिस्से दो-दो विकेट आए।

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार