Australia vs Pakistan 1st T20I Highlights: नाथन एलिस- जेवियर बार्टलैट की शानदार गेंदबाजी और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गुरुवार (14 नवंबर) को ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 29 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि बारिश और खराब मौसम के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 7 ओवर प्रति पारी की गई। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को 8 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, इसके बाद विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। पाकिस्तान 7 ओवर में 9 विकेट गवाकर सिर्फ 64 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने सबसे ज्यादा नाबाद 20 रन बनाए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में एलिस और बार्टलैट ने 3-3 विकेट, एडम जाम्पा ने 2 विकेट औऱ स्पेंसर जॉनसन ने 1 विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए।  नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल 19 गेंदों में 226.32 की स्ट्राईक रेट से 43 रन बनाए, जिसमें उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंदों में दो चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट, नसीम शाह, हारिस रऊफ और 1-1 विकेट लिया।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हसीबुल्लाह खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर/कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार