12 दिसंबर, होबार्ट (CRICKETNMORE)। होबार्ट में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 212 रन से हराकर सीरीज में 1 – 0 की बढ़त बना ली।

पहले टेस्ट मैच में खासकर ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का खेल दिखाया जिससे वेस्टइंडीज की टीम का सफाया बेहद ही आसानी के साथ हो गया केवल 3 दिन चले इस टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में बेहद ही उम्दा खेल दिखाया औऱ एडम वोग्स और शॉन मार्श ने क्रमश: 269 और 182 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को पहली पारी में 583/4 तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने भी 64 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के तरफ से गेंदबाजी में जे वर्रिसान ने 3 विकेट चटकाने में सफल हो पाए तो वहीं एस गेब्रियल ने 1 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया के 583 रन के जबाव में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के सामने पानी मांगते नजर आए औऱ पूरी टीम केवल 223 रन पर सिमट गई जिससे वेस्टइंडीज की टीम 360 रन पीछे रही। ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन के लिए कहा।

वेस्टइंडीज के तरफ से पहली पारी में केवल ब्रावो ने ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने हार नहीं मानी औऱ 108 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से गेंदबाजी में हेजलवुड ने 4 विकेट तो स्पिनर नाथन लियोन ने 3 विकेट झटके।

फॉलोऑन पाकर दुबारा बल्लेबाजी करने उतरी वेसटइंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में एक बार फिर बेहद ही खराब परफॉर्मेंस किया।

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम केवल 36. 3 ओवर्स में ही 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बेहद ही आसानी के साथ वेस्टइंडीज को एक पारी और 212 रन से पटखनी देकर सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज के तरफ से केवल ब्रेथवेट ने कुछ हद तक बल्लेबाजी करी औऱ 94 रन पर हेजलवुड का शिकार हुए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से गेंदबाज पैटिनसन ने कमाल की गेंदबाजी करी और 5 विकेट चटकाए तो वहीं हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए।

पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स के बेहद ही शानदार नॉट आउट पारी 269 रन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

3 टेस्ट मैचों का अब दूसरा टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे यानि 26 दिसंबर को मेलवर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Photo Twitter

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार