Australia vs West Indies 1st Test: ट्रेविस हेड (Travis Head) के शतक औऱ जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। हेड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

तीसरे दिन वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन से आगे खेलने उतरी थी। जिसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से टीम ने 120 रन बनाए। किर्क मैकेंजी ने 26 रन, जस्टिन ग्रीव्स ने 24 रन, जोशुआ दा सिल्वा ने 18 रन की पारी खेली। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने 5 विकेट, मिचेल स्टार्क औऱ नाथन लियोन ने 2-2 विकेट, वहीं कप्तान कैमरून ग्रीन ने 1 विकेट हासिल किया।

पहली पारी में मिली 95 रन की बढ़त के चलते ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 26 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेजबान ने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। हालांकि जीत से 2 गेंद पर शमर जोसेफ की गेंदबाजी पर उस्मान ख्वाजा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद किर्क मैकेंजी (50) और शमर जोसेफ (36) की पारियों की बदौलत पहली पारी में 188 रन बनाए थे। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड औऱ कमिंस ने 4-4 विकेट लिए थे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने हेड के शतक के दम पर 283 रन बनाकर अहम बढ़त हासिल की। हेड ने अपना सातवां शतक बनाते हुए 134 गेंदों में 12 चौकों और 3 छ्क्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली।  वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में डेब्यू मैच खेल रहे शमर जोसेफ मे 5 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार