West Indies vs Australia, 4th T20I Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार (27 जुलाई) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली है।  बता दें का लगातार दूसरे मैच में कैरेबियाई टीम 200 से ज्यादा का स्कोर डिफेंड करने में नाकाम रही है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 रन, रोवमैन पॉवेल औऱ रोमारियो शेफर्ड ने 28-28 रन और जेसन होल्डर ने 26 रन की पारी खेली। कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सका। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 3 विकेट,जेवियर बार्टलेट, एरॉन हार्डी और सीन एबॉट ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ पहले ही ओवर में कप्तान मिचेल मार्श बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद जोश इंग्लिस औऱ ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को आगे बढ़ाया। इंगिलस ने 30 गेंदों में 51 रन और मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली। टॉप स्कोरर रहे कैमरून ग्रीन 35 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे और निचले क्रम में एरॉन हार्डी ने 23 रन का योगदान दिया। जिसकी बदलौत ऑस्ट्रेलिया ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। 

वेस्टइंडीज के लिए जेडियाह ब्लेड्स ने 3 विकेट, जेसन होल्डजर, रोमारियो शेफर्ड और अकील हुसैन ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला मंगलवार (29 जुलाई) को सेंट किट्स में ही खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार