West Indies vs Australia, 3rd T20I Highlights: टिम डेविड (Tim David) के तूफानी शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (26 जुलाई) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। \

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। दिसमें कप्तान शाई होप ने पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ते हुए 57 गेंदों में 8 चौकों औऱ 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 102 रन। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल ओवेन, नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और 87 रन के कुल स्कोर तक मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टिम डेविड और मिशेल ओवेन ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए नाबाद 128 रन की साझेदारी की। 

डेविड ने 37 गेंदों में नाबाद 102 रन की पारी खेली और बतौर ऑस्ट्रेलिया सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 11 छक्के जड़े। वहीं ओवेन ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट और जेसन होल्डर ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार (27 जुलाई) को वॉर्नर पार्क में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार