World Cup Semi: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से रौंदा। रविवार को बेलेरीव क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली को धमाकेदार जीत के साथ वनडे क्रिकेट से विदाई दी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।

Advertisement

वहीं, प्रतीका रावल 21 गेंदों में 27 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतक लगाने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 25 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन देओल 14 रन बनाकर रनआउट हुईं। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा 29 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 18 रन बनाकर अलाना किंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। स्नेह राणा ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए।

भारतीय टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए, जिसके चलते हरमनप्रीत एंड कंपनी को बड़ी हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में अलाना किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि जॉर्जिया वेयरहम ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं, प्रतीका रावल 21 गेंदों में 27 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतक लगाने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 25 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन देओल 14 रन बनाकर रनआउट हुईं। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा 29 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 18 रन बनाकर अलाना किंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। स्नेह राणा ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आईं। श्री चरणी ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 106 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, तो स्नेह राणा ने 66 रन देकर 2 विकेट निकाले। दीप्ति और रेणुका सिंह के खाते में एक-एक विकेट आया। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 5 विकेट से हराया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार