3 जुलाई,(CRICKETNMORE)। एरॉन फिंच की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया। यह इस सीरीज में ऑस्ट्रलिया की लगातार दूसरी जीत है। वहीं रनों के लिहाज से टी-20 में यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है। 

 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का  फैसला किया और उनके दोनों ओपनर्स एरॉन फिंच और शॉर्ट ने फैसले को सही ठहराते हुए पहले विकेट के लिए 223 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की और ज़िम्बाबवे के सामने 230 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए फिंच ने 76 गेंदों में 16 चौकों और 10 छक्कों की मदद से रिकॉर्ड 172 रन और शार्ट ने 42 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। 

230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे ने शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए 42 रन बने। लेकिन इसके बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका और जिम्बाब्वे 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी। ज़िम्बाबवे के तरफ से उनके ओपनर सोलोमन मीरे ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली ।

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से एंड्रू टाई ने 3 तो वही एस्टन अगर ने 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं बिली स्टैनलेक, जाई रिचर्ड्सन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार