Sri Lanka vs Australia 1st Test: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच के दौरान खास रिकॉर्ड बना दिया। पहले दिन के खेल के दौरान बल्लेबाजी में और दूसरे दिन के खेल के दौरान गेंदबाजी में। 

Advertisement

पहले दिन के खेल के दौरान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10000 रन पूरे किए, इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर औऱ स्टीव वॉ ने ही ऐसा किया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया की पहली टीम बन गई, जिसके चार खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट में दस हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हो। 

Advertisement

दूसरे दिन के खेल के दौरान मिचेल स्टार्क ने दिमुथ करुणारत्ने को आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे किए।  वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बने, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया की पहली टीम बन गई, जिसके चार खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। स्टार्क से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह कारनामा शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्राथ औऱ ब्रैट ली ही किया था। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 232 रन, कप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 रन और जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली। वहीं ट्रैविस हेड ने 57 रन औऱ एलेक्स कैरी ने 46 रन का योगदान दिया। 

इसके जवाब  श्रीलंका की शुरूआत खराब रही और दूसरे दिन के अंत तक मेजबान टीम ने 44 रन के स्कोर तक 3 विकेट गवा दिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार