ICC Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs Bangladesh Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर शानदर जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने बांग्लादेश को सिर्फ 77 रन पर रोक दिया और फिर जॉर्जिया वोल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (17 जून) खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और बांग्लादेश की पारी शुरुआत से ही बिखर गई।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए। दिलारा अख्तर बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि जुआइरिया फ़िरदौस 8 और शारमिन अख्तर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पांच ओवर के अंदर ही टीम के तीन विकेट गिर चुके थे।

कप्तान निगार सुल्ताना ने एक छोर संभालने की कोशिश की और 47 गेंदों में 27 रन बनाए। वहीं रितु मोनी ने भी कुछ देर खड़े रहकर 16 गेंदों में 26 रन जोड़े। हालांकि इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सकी और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 77 रन ही बना सकी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में कप्तान सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ और एलिस पेरी ने 2-2 विकेट झटके। जॉर्जिया वेयरहैम और एन्नाबेल सदरलैंड को भी 1-1 विकेट मिला।

78 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने एक छोर संभालकर सिर्फ 32 गेंदों में 45 रन ठोक दिए और मैच को पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया।

Advertisement

इसके अलावा बेथ मूनी 10 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि एलिस पेरी 15 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद लौटीं और टीम ने सिर्फ 9.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में मारूफा अख्तर ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहीं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 63 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया और +3.875 के बेहतरीन नेट रनरेट के साथ ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिती मजबूत की। वहीं बांग्लादेश को टूर्नामेंट में एक और निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार