इंटरनशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वनडे की लेटेस्ट टीम रैंकिंग जारी कर दी है और इसमें ऑस्ट्रेलिया को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई टीम रैंकिंग में टॉप तीन में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ तीसरा वनडे जीतकर ना सिर्फ व्हाइटवॉश को टाला बल्कि अपनी रैंकिंग में भी सुधार किया। इस जीत के बाद उनके 2965 पॉइंट्स हो गए हैं और अब उनके पॉइंट्स साउथ अफ़्रीका के 102 पॉइंट्स के बराबर हो गए हैं।

Advertisement

भारतीय टीम 3340 पॉइंट्स और 119 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर है। इसके अलावा, न्यूज़ीलैंड 3384 पॉइंट्स और 113 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। साथ ही, रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान है, जो रैंकिंग में और नीचे जा सकता है, क्योंकि आने वाले हफ़्तों में उनका कोई वनडे मैच तय नहीं है और दूसरी टीमों के नतीजों के कारण वो पांचवां स्थान खो सकते हैं।

Advertisement

तीसरे मैच की बात करें तो इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। सौम्या सरकार 2 रन और तंजीद हसन 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान शान्तो भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मध्यक्रम में लिटन दास और तौहीद हिरदॉय ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 107 गेंदों में 92 रन जोड़े। लिटन दास ने 78 गेंदों में 58 रन बनाए, वहीं तौहीद हिरदॉय ने मोसाद्देक हुसैन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 83 गेंदों में 93 रन की अहम साझेदारी हुई। हिरदॉय ने 88 गेंदों में 83 रन बनाए, जबकि मोसाद्देक हुसैन ने 51 गेंदों में नाबाद 56 रन की उपयोगी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवर में 274 रन बनाए।ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में जेवियर बार्टलेट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं बेन ड्वारशुइस को 1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

275 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत भी खराब रही। कप्तान जोश इंगलिस 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैट रेनशॉ खाता भी नहीं खोल सके। एलेक्स कैरी भी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली ने एक छोर संभाले रखा। उन्हें पहले मार्नस लाबुशेन (29 रन) का साथ मिला। बाद में कैमरून ग्रीन और ओलिवर पीक ने भी 27-27 रन का योगदान देकर लक्ष्य का पीछा जारी रखा। कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 134 गेंदों में 149 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में तीन गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने में सफल रही। हालांकि बांग्लादेश ने पहले दो मुकाबले जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और यादगार वनडे सीरीज जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार