मुंबई, 14 जनवरी| आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को मेजबान भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Advertisement
आस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशैन इस मैच से वनडे में पदार्पण कर रहे हैं।भारतीय प्लेइंग इलेवन में युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मनीष पांडे को जगह नहीं दी गई है।
आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशैन, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा।
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।